मुंबई: मुंबई पुलिस ने क्राइम ब्रांच के दो अधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को लोगों से ठगी के आरोप में पकड़ा है। शायद आपको ये सुनकर अजीब लगे लेकिन दोनों असली पुलिस वाले न होकर ठग थे। जो लोगों से पुलिस वाले बनकर लूटपाट करते थे।

गिरफ्तार दोनों आरोपी शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके में घूम घूमकर लोगों को पकड़ते थे और फिर खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उन्हें डरा धमका कर उनसे पैसे ऐंठते थे। दोनों पुलिस के हाथ तब लग गए, जब वह मुंबई के उपनगर विक्रोली हाईवे ईरानी नागरिक को लूट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, ईरानी नागरिक मुंबई में अपने बीमारी का उपचार कराने आया था। हॉस्पिटल से छूटने के बाद वो अपने गंतव्य की ओर टैक्सी से जा रहा था। तभी हाइवे पर भांडुप पम्पिंग हॉउस के पास एक काली कार में सवार लुटेरों ने उसे रोका। खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और ईरानी नागरिक से चार हजार अमेरिकन डॉलर यानि भारतीय रुपयों में दो लाख चालिश हजार रूपये और पीड़ित का पासपोर्ट लेकर फरार हो गए ।

पीड़ित ने विक्रोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पीड़ित का पासपोर्ट और अपराध के समय इस्तेमाल किये हुए कपड़े व भारतीय एवं विदेशी सहित कुल 65 हजार 355 रुपए बरामद कर लिए हैं। इन लुटेरों ने अब तक कितनो लोगो को अपना शिकार बनाया है पुलिस इसकी भी जाँच कर रही है।

Adv from Sponsors