राम मंदिर निर्माण को लेकर सियासी नुमाइंदों के बयानों की फेहरिस्त दिन व दिन लंबी ही होती जा रही है. अब इस कड़ी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य का भी नाम जुड़ गया है. उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में लंबित है तो ऐसे में हम कुछ भी नहीं कर सकते हैं.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम अयोध्या में भगवान राम का बड़ा स्टेचू बनाएंगे और हमें इस स्टेचू को बनाने से कोई नहीं रोक सकता है. अगर कोई रोकेगा तो हम उसे देख लेंगे.

गौरतलब है कि बीते दिनों जब सुप्रीम कोर्ट, राम मंदिर मसले की सुनवाई जनवरी में करने को कहा तब से संघ परिवार इस बात की मांग कर रहा है कि मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाया जाए, लेकिन संघ परिवार की इस मांग का विपक्ष से लेकर सत्तापक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं है.

मालूम हो कि पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी अपना बयान जारी करते हुए कहा कि जब तक मामला कोर्ट में लंबित है, तब तक इसे लेकर कानून नहीं बनाया जा सकता है.

वहीं, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के लिए कानून बनाया जा सकता. इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मामला कोर्ट में है कि नहीं.

तो वहीं बीजेपी में इस मसले को लेकर एक राय बनती नहीं दिख रही है. गौरतलब है संघ परिवार लगातार मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने की मांग कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के नेता कह रहे है. हम अभी इस मसले पर कुछ नहीं कर सकते हैं क्योंकि अभी ये मसला कोर्ट में है.

इसी कड़ी में संघ के विचारक, बीजेपी के करीबी और राज्यसभा  सांसद राकेश सिन्हा ने बीते दिनों मंदिर निर्माण को लेकर संसद में प्राइवेट बिल पेश करने का एलान किया था.

जिस पर बीजेपी के नेता सावित्री बाई फूले ने कहा कि मैं पार्टी के हर उस कृत्य के खिलाफ जाऊंगी जो संविधान के खिलाफ होगा. मालूम हो कि बीजेपी सांसद सावित्री बाई फूले अक्सर पार्टी के विरोध में बयान देती रहती है.

Adv from Sponsors