लालू का परिवार पहले तो महज सियासी कलह का सामना कर रहा था, लेकिन अब तो पारिवारिक कलह की जद में भी आ गया. बता दें कि लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने तलाक की अर्जी को पुख्ता करते हुए कहा कि घुट-घुट कर जीने से अच्छा है कि तलाक ही ले लिया जाए.

गौरतलब है कि बीते दिनों खबर आ रही थी कि तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी एश्वर्या से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. पहले तो ये बात उनके किसी करीबी से पता लगा था, लेकिन अब इस बात को उन्होंने खुद ही पुख्ता किया है.

महज 6 महीने पहले ही 12 मई को तेजप्रताप और एशवर्या शादी के बंधन में बंधे थें. उनकी शादी में अनेकों जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत किया था. बता दें कि तेजप्रताप पूर्व में नितीश कुमार के साथ गठबंधन में बनी सरकार के में स्वास्थ्य मंत्री थें.

कौन है तेजप्रताप की पत्नी एशवर्या…

लालू परिवार को काफी दिनों से एक घरेलू बहू की तलाश थी, लेकिन वक्त बीतने के साथ-साथ लालू परिवार की तलाश दरोगा रॉय की पोती एश्वर्या पर जा कर रुकी. बता दें कि एशवर्या रॉय के दादा पूर्व में 1970 के दशक में बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

इसके साथ एश्वर्या मूल रुप से बिहार के छपरा की रहने वाली है. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पटना के नाट्र ड्रम स्कूल से पढ़ाई थी. इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा कॉलेज से पढ़ाई ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद, अमेटी युनिवर्सिटी से एमीबीए की पढ़ाई पूरी की  थी.

Adv from Sponsors