मध्य प्रदेश शिवपुरी शहर के सोनचिरैया क्षेत्र से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. जहां रहने वाले युवक ने दूसरी सगाई कर ली। पिछले साल युवक की भोपाल की लड़की से सगाई हो चुकी थी। जब भोपाल की लड़की को पता चला तो वह भी शिवपुरी पहुंची। लड़के के घर के बाहर खड़ी होकर वह उसका दरवाजा खटखटाने लगी। लड़के ने झांककर देखा तो लड़के के होश उड़ गए।

वो भागकर पैरेंट्स के पास गया और बताया कि पहले जिससे सगाई हुई थी वो लड़की दरवाजे पर खड़ी है। परिवार को यकीन नहीं हुआ। वो भागकर आए और सामने उस लड़की को देखा तो वो भी हैरान थे.

लड़की के भारी विरोध के चलते लड़का सहित उसके परिजनों की हालत खराब हो गई। यह खबर न्यू द्वारिकापुरी कॉलोनी में रहने वाली उस लड़की के घर तक पहुंच गई, जिससे युवक ने एक दिन पहले ही सगाई की थी। इसके बाद भोपाल की लड़की यह मामला पुलिस तक ले गई। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर का कहना है कि यदि शादी होती तो कार्रवाई करा देते। मामला जांच में ले लिया है।

Adv from Sponsors