गुजरात में 28 सितबंर को 14 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद प्रदेश का माहौल लगातार खराब हो रहा है. जगह-जगह यूपी बिहार के लोगों के साथ मारपीट की गई, जिसके कारण पूरे प्रदेश में बिहार यूपी, और मध्य प्रदेश के लोग पलायन करने के लिए मजबूर हो गए है, जिसे लेकर राजनीति भी शुरु हो गई है, लेकिन अभी ये भी खबर आ रही है कि अब प्रदेश में शांति स्थापित हो चुकी है.
इसी बीच में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर तेजस्वी यादव ने ऐसा ट्वीट किया, जिसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है. उन्होंने कहा कि लगातार यूपी, बिहार के लोगों को बीजेपी शासित पार्टी में मारा जा रहा है, धमकाया जा रहा है लेकिन हैरानी की बात ये है कि केंद्र और राज्य सरकार चुप है.
तेजस्वी का ट्वीट

ये कोई पहली दफा नहीं है कि इस मामले को लेकर किसी सियासी दल के नेता ने कोई बयान दिया है बल्कि इस घटना को लेकर तो लगातार इसमें राजनीति ही की जा रही है.

बता दें कि बीजेपी ने इस घटना को लेकर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया तो फिर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी से ही जवाब मांग लिया, इससे पहले भी कांग्रेस वरिष्ठ नेता और गुजरात से ताल्लुक रखने वाले अहमद पटेल ने भी सरकार को इस मामले में सियासी गलियारों में खड़ा करने का प्रयास किया है.

Adv from Sponsors