teacher arrested after month on run with teen student

नई दिल्ली, (विनीत सिंह) : उत्तरी कैलिफोर्निया इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है दरअसल यहाँ से एक अधेड़ उम्र के टीचर को गिरफ्तार किया गया है जो एक 15 साल की छात्रा को लेकर काफी समय से फरार चल रहा था. आरोपी टीचर ने छात्रा को लालच देकर अपने विश्वास में ले लिया था जिससे वो छात्र का यौन शोषण कर सके.

छात्रा और आरोपी टीचर एक महीने पहले अपने घर से लापता हो गये थे और तभी से पुलिस इन दोनों की तलाश में जी जान से जुटी हुई थी. पर अब जाकर पुलिस के हाथ में सफलता लगी है. जब पुलिस  ने आरोपी टीचर को हिरासत में लिया तब वो छात्रा के साथ में ही था.

छात्रा के घर वालों ने अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। एक अखबार के अनुसार, शास्ता ट्रिनिटी के सुनसान जंगली इलाके में मिले हैं. आरोपी टीचर का नाम टैड कमिन्स है।

खबरों के अनुसार, टैड उस इलाके में काम के तलाश में था वह हमेशा छात्रा के साथ वहीं रहे। आरोपी की कार पुलिस को उसके बारे में सुराग लगा। टैड बर्फीले रास्ते में फंस गया था जिसके कारण पुलिस की पकड़ में आ गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी टीचर ने टीन मैरिज के बारे में रिसर्च की थी।

Adv from Sponsors