delhi mcd elections starts from morning

रविवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान किये जा रहे हैं जो सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक चलेगा। इस बार कुल 13141 पोलिंग स्टेशन हैं, जिसमें 799 संवेदनशील और 208 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं।

सुबह 8 बजे से 270 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। 2 सीटों पर उम्मीदवारों की मृत्यु हो जाने के कारण वोटिंग नहीं हो सकेगी। सराय पीपल थला और मौजपुर वार्ड में प्रत्याशियों के निधन से वोटिंग टल गई है। 26 अप्रैल को इस चुनाव के नतीजे सभी के सामने होंगे।

चुनाव के लाइव अपडेट्स

2 बजे तक हुआ 33 फीसदी मतदान

12.30 बजे तक सिर्फ 12 फीसदी वोटिंग

दस बजे तक अब तक 1,55140 वोट पड़े। उत्तरी दिल्ली में सबसे अधिक मतदान, दक्षिणी दूसरे व पूर्वी तीसरे नबंर पर

गुरु तेग बहादुर खालसा बॉयज सीनियर सेकंडरी स्कूल में पर्ची नही मिली, बिना वोट वापस लौटे लोग।

वाल्मीकि मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी
अजमल खां रोड प्राथमिक विद्यालय पर बूथ के भाग बनाये जाने से मतदाता भ्रमित, अपना पार्ट खोजने में हो रही है दिक्कत।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने डाला वोट

अजमल खां रोड प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर मतदान प्रतिशत कम। 10.19 बजे तक 1289 में से सिर्फ 65 वोट पड़े

केंद्रीय खेल मंत्री मंत्री विजय गोयल अपनी पत्नी के साथ मताधिकार प्रयोग करने पहुंचे

जुलेना गांव के केंद्र में भी पसरा सन्नाटा। दो फीसदी वोटिंग।

70 वर्षीय बुजुर्ग को तीन मतदान केंद्र घूमने के बाद भी नही मिला नाम। किसी पार्टी का कोई कार्यकर्ता नही पहुंचा, परिसीमन बदलने से हुई परेशानी

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने डाला वोट

न्यू फ्रेड्स कॉलोनी के भरत नगर में उत्साह कम। 9.25 बजे तक चार फीसदी वोटिंग। बूथ पर भीड़ नदारद।

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने डाला वोट

न्यू फ्रेड्स कॉलोनी के भरत नगर में उत्साह कम। 9.25 बजे तक चार फीसदी वोटिंग। बूथ पर भीड़ नदारद।

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने डाला वोट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, डेंगू और चिकनगुनिया मुक्त दिल्ली के लिए वोट करें लोग

Mcd प्रथमिक स्कूल यमुना विहार सी4 में 9:25 तक 6फीसदी वोट। मतदान केंद्र खाली

राजपुर रोड के मतदान केंद्र पर डाला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ वोट डाला
मालवीय नगर बूथ पर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती ने डाला वोट

9.00 कृष्णा नगर पोलिंग बूथ पर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन ने अपनी मां के साथ डाला वोट।

8.50 कृष्णा नगर पोलिंग बूथ पर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन अपनी मां को व्हील चेयर पर लेकर वोट डालने पहुंचे।

8.41 – दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा और उनकी माता अन्नपूर्णा मिश्रा ने यमुना विहार में वोट डाला

8.40 – भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी में डाला वोट

8.40 मुखर्जी नगर स्थित मतदान केंद्र पर मतदाताओं का रुझान फिलहाल कम
8.36 EVM खराब होने से अरविंदर सिंह लवली अपना वोट नहीं डाल पाए
8.32 सिविल लाइंस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डालेंगे वोट

8.32- पांडव नगर बूथ पर वोट डालने के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा दिल्ली की साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए दिया वोट।

8.31 बजे – सिविल लाइंस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डालेंगे वोट
8.30 बजे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने डाला वोट

8.20 बजे – पांडव नगर पोलिंग बूथ पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया वोटिंग के लिए कतार में लगे।

8.15 बजे – दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ग्रेटर कैलाश में डाला वोट।

8.02 बजे – मालवीय नगर बूछ पर रमन सेठी ने सबसे पहले डाला वोट।

7.38 बजे – शेख सराय का शहीद भगत सिंह कॉलेज बना आदर्श बूथ, सुरक्षा में तैनात हैं जवान

7.26 बजे – 74 वर्षीय चेतराम सुबह वोट डालने पहुंचे। नवादा के पोलिंग बूथ पर पुलिस वालों ने समझाया कि वोटिंग आठ बजे से शुरू होगी।

सुबह 7.02 बजे – मटियाला में सुबह से चहल पहल। लोग सात बजे का समझकर पहले पहुंचे। आठ बजे से होगा मतदान।

सुबह 6.33 बजे – पूर्वी दिल्ली में बापू पब्लिक स्कूल के बाहर mcd चुनाव के लिए सुबह से ही तैनात सुरक्षाकर्मी , ट्रैफिक और पुलिस कर्मी भी

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नगर निगम चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। रात को ही सीमाएं सील कर दी गई हैं। ताकि पड़ोसी राज्य सुरक्षा में खलल न डाले। रात 12 बजे ही सभी सीमाएं सील कर दी गई थी। 56 हजार दिल्ली पुलिस, 40 कंपनियां पैरामिलिट्री और 20 हजार होमगार्डस को भी तैनात किया गया है। हर बूथ के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

सुबह 4 बजे से चल रही है मेट्रो

दिल्ली नगर निगम चुनाव में कुल 272 सीटों के लिए 1 करोड़ 32 लाख 206 मतदाताओं के लिए 13,022 बूथ बनाए गए हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 1,004 उम्मीदवार हैं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में 985 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 548 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। मेट्रो सुबह 4 बजे से चलनी शुरू हो गई है। 68 मॉडल बूथ बनाए गए हैं।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here