swami om got beaten by ladies on jantar mantar delhi

नई दिल्ली: छोटे पर्दे के जाने माने शो ‘बिग बॉस’ में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लेकर सुर्खियों में आए स्वामी ओम जब से बिग बॉस के घर से बाहर आए हैं तभी से एक के बाद एक विवाद में पड़ते जा रहे हैं. कभी वो सलमान खान को देशद्रोही और आइएसाइएस का एजेंट बताते हैं तो कभी महिलाओ को लेकर अभद्र टिप्पणी कर देते हैं. इन विवादों के चलते ओम की कई बार पिटाई भी हो चुकी है और अब एक बार फिर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर स्वामी ओम की जमकर पिटाई हुई है.

मंगलवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर नेशनल पैंथर पार्टी अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर सोमवार को हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रही थी. यहां स्वामी ओम बिना बुलावे के ही अपने सहयोगी मुकेश जैन के साथ पहुंच गए.

स्वामी ओम की छवि ऐसी बन चुकी है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाओं ने स्वामी ओम को वहां देखकर विरोध करना शुरू कर दिया. खुद को घिरा देखकर स्वामी ओम ने भागने में गनीमत समझी. एक महिला ने स्वामी ओम को तमाचा भी जड़ दिया. इस दौरान ओम के सहयोगी मुकेश जैन ने बीच-बचाव करते हुए हाथापाई शुरू कर दी. मुकेश जैन ने एक महिला पर भी हाथ उठाया. इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया. लोगों ने मुकेश जैन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.

Adv from Sponsors