एनवीडिया का नया ‘सुपरचिप’ बदलेगा कंप्यूटर की दुनिया, लैपटॉप में मिलेगा एआई सुपरकंप्यूटर जैसा अनुभव
दुनिया की अग्रणी चिप निर्माता कंपनी NVIDIA ने एक नया और शक्तिशाली ‘आरटीएक्स स्पार्क सुपरचिप’ पेश किया है, जो आने वाले समय में लैपटॉप और डेस्कटॉप कंप्यूटरों की क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी Jensen Huang ने इस चिप का अनावरण करते हुए कहा कि यह भविष्य के कंप्यूटरों की नई पीढ़ी की शुरुआत है।

आरटीएक्स स्पार्क सुपरचिप में सीपीयू (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट) और जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) की क्षमताओं को एक साथ जोड़ा गया है। इसकी मदद से नए विंडोज लैपटॉप और डेस्कटॉप कंप्यूटर उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित कार्यों को अधिक तेज़ी और दक्षता से पूरा कर सकेंगे।

Microsoft ने भी कहा है कि इस नई तकनीक से लैस कंप्यूटर जटिल एआई मॉडल और बड़े डेटा कार्यों को आसानी से संभाल सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि एआई एजेंट्स को सीधे कंप्यूटर पर चलाया जा सकेगा, जिससे इंटरनेट पर निर्भरता कम होगी और कार्यों की गति बढ़ेगी।

यह तकनीक घर-घर में एआई आधारित अनुप्रयोगों के उपयोग को बढ़ावा देगी। कंपनियों का लक्ष्य हर घर तक ‘एआई सुपरकंप्यूटर’ जैसी शक्ति पहुंचाना है। नए एआई लैपटॉप और डेस्कटॉप इस वर्ष के अंत तक बाजार में आने की उम्मीद है।

Adv from Sponsors