sonipat-woman-murderedनई दिल्ली, (विनीत सिंह) : सोनीपत जिले के भटगांव में 80 वर्षीय महिला के साथ एक रूह कंपाने वाली घटना हुई है जिसने मानवता को शर्मसार करके रख दिया है. इस घटना में महिला की मौत हो गयी है. बुजुर्ग महिला के साथ घटी इस घटना ने एक बार फिर से लोगों को दिल्ली के निर्भया काण्ड की याद दिला दी है.

दरअसल जब बुजुर्ग महिला का बीटा जय भगवान अपने मकान की पहली मंजिल से नीचे आया तो उसने देखा की महिला की गुप्तांगों में टॉयलेट क्लीनर की बोतल को जबर्दस्ती डाला गया है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि टॉयलेट क्लीनर की बोतल को महिला के गुप्तांग में जबर्दस्ती डाला गया जिससे अधिक रक्तस्राव होने की वजह से महिला की मौत हो गयी है. पुलिस अभी इस मामले हो हत्या की तरह देख रही है.

सोनीपत के डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि धारा 302 सहित आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया। साथ ही तेज़ी से इस मामले की जांच की जा रही है.

Adv from Sponsors