sonam kapoor calls donald trump foolish

बॉलीवुड में हिट फिल्मों की मोहताज मानी जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मूर्ख बोलकर विवाद मोल ले लिया है. बता दें कि ट्रम्प के एक फैसले की वजह से सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर उनपर गुस्सा निकाला है. ट्रम्प के फैसले के बाद सोनम कपूर इतना ज्यादा गुस्सा हो गयीं कि उन्होंने ट्विटर पर उन्हें मूर्ख कह दिया, साथ ही यह भी लिखा कि उन्हें भारत से कुछ सीखना चाहिए.

सोनम कपूर की नाराजगी की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति का एक फैसला है. ट्रंप ने शिकार के दौरान मारे गए हाथियों के अंग को अमेरिका आयात करने की अनुमति दे दी है. जबकि ओबामा प्रशासन ने इस फैसले पर रोक लगा रखी था.

ट्रंप के इस फैसले से ना केवल बॉलीवुड की हस्तियाँ नाराज़ हैं बल्कि वन्य जीव संरक्षण पर काम कर रहे लोगों में ट्रम्प के फैसले को लेकर काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है, साथ ही वन्य जीवों के संरक्षण पर काम कर रही कई सारी संस्थाओं ने ट्रम्प के फैसले को लेकर चिंता जताई है क्योंकि इससे हमारी प्रकृति पर बुरा असर पड़ सकता है.

Read Also: टूट गयी वडाली बंधुओं की जोड़ी, 75 की उम्र में प्यारेलाल वडाली ने ली आखिरी सांस

सोनम कपूर ने ट्वीट किया, ‘भारत में शिकार अवैध है, ये एक ऐसी चीज है जो दुनिया हमसे सीख सकती है, ट्रंप मूर्ख हैं.’ सोनम ने इस ट्वीट के साथ ट्रंप को टैग भी किया है. सोनम के इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले के खिलाफ अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है.

Adv from Sponsors