मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में सारंगपुर के तीतरी गांव में गुरुवार को कालीसिंध नदी पर नहाने गए एक ही परिवार के छह बच्चे और दो महिलाएं डूब गई। जानकारी के मुताबिक एक को बचाने के चक्कर में दूसरा डूबता चला गया। प्रशासन और स्थानीय गोताखोर सात शव निकाल चुके हैं। जबकि एक बच्ची की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मरने वाले सभी एक ही परिवार के है और सभी कालीसिंध नदी में कुंडालिया डैम में  नहाने उतरे थे। इस वक़्त डैम लबालब भरा है। डैम में जब इस परिवार के लोग नदी में नहा रहे थे, इसी दौरान 11 साल के एक बच्चे सुनील का पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगा। उसे डूबता देख परिवार के अन्य लोग एक-एक कर उसे बचाने के लिए गहरे पानी में कूद गए।

बताया जा रहा है कि सुनील को बचाने के लिए सबसे पहले 13 साल की बच्ची भूला बाई गहरे पानी में गई। तैरना न जानने के चलते वह डूबने लगी। सुनील और भूला को बचाने के लिए 17 साल की किशोरी किरनबाई गई। वह भी पानी में डूबने लगी और खुद को संभाल नहीं पाई।

इसके बाद इन तीनों को बचाने के लिए 11 साल की सुहाना, फिर 9 साल की रवीना भी नदी में उतर गई। लेकिन, इनकी कोशिशें सफल नहीं हुई और यह सभी खुद डूबने लगे। इसके बाद दो महिलाएं दुर्गा बाई (35) और राधाबाई (33) भी बच्चों को  बचाने के लिए पानी में उतर गई। लेकिन, वे भी गहरे पानी में डूब गई।

राजगढ़ थाना लीमाचौहान अंतर्गत ग्राम तीतरी के डूबने वालो के नाम।

(1) राधा बाई पति गोवर्धन 29 वर्ष।

(2) रवीना बाई पिता गोवर्धन 7वर्ष।

(3) सुहाना बाई पिता गोवर्धन 7वर्ष।

(4) दुर्गा बाई पति कंवरलाल मेघवाल 35 वर्ष।

(5) सुनील पिता कंवरलाल 11 वर्ष।

(6) किरण बाई पिता कंवरलाल 17 वर्ष।

(7) मुला बाई पिता कंवरलाल 13 वर्ष।

(8) निकिता पिता सिद्धनाथ 9 वर्ष।

[KGVID]https://www.chauthiduniya.com/wp-content/uploads/20190502200239/mp.mp4[/KGVID]

Adv from Sponsors