sharad-yadav-raised-farmmers-issue

लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष शरद यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गरीबों और पिछड़ों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शरद ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों से जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि बिहार में किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार ने जो न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है उससे भी कम दाम किसानों को दिया जा रहा है। वह इस मसले पर लोगों को गोलबंद कर आंदोलन करेंगे। शरद ने कहा, धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1585 रूपये तय है।

किसानों से धान 1200-1300 रूपयें में खरीदा जा रहा है। कुछ ऐसा ही हाल मक्का, मूंग अरहर और चने जैसी फसलों का भी है। मूंग के लिए 5,450 रूपये समर्थन मूल्य है। किसानों को कहीं चार हजार तो कहीं साढ़े तीन हजार तक ही दिए जा रहे हैं। बिहार में पूरी व्यवस्था ही लुंज-पुंज हो गयी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को किसानों के हित में तत्काल पहल करनी चाहिए। शरद ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। इस सरकार ने पूरे राज्य को बर्बाद कर दिया है।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here