sangrur, punjab, rahul gandhi, arvind kejriwal, attack नई दिल्ली, (विनीत सिंह) : पंजाब के संगरूर में गुरुवार को खाट सभा को संबोधित करते हुए राहुल गाँधी ने केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाये हैं. राहुल गाँधी ने पिछले दिनों पंजाब मेंहुए बम विस्फोट को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा है.

पंजाब में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा है की केजरीवाल पंजाब में राष्ट्रविरोधी शक्तियों को खड़ा करने में मदद कर रहे हैं।जिन्होंने पंजाब को बर्बाद किया, जिनकी वजह से राज्य ने हिंसा के जख्म झेले, आज वह ताकतें फिर सिर उठा रही हैं।

राहुल गाँधी ने कहा है की केजरीवाल राष्ट्रविरोधी ताकतों को खड़ा कर रहे हैं और अगर ऐसा होता है ततो विकास का जो लक्ष्य रखा गया है वो किसी और दिशा में चला जायेगा. अपने संबोधन में राहुल गाँधी ने कांग्रेस को वोट देने की अपील की.

Adv from Sponsors