akhilesh

नई दिल्ली (ब्यूरो, चौथी दुनिया): यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने  घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर मुलायम सिंह की अनुपस्थिति इस बात का एहसास करा रही थी कि पार्टी के भीतर का मनमुटाव अभी खत्म नहीं हो पाया है। घोषणा पत्र का एलान करते वक्त अखिलेश ने कहा कि पिछले वादों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने जो वादा किया है वो पूरे किए।  अखिलेश ने कहा कि हमने पांच महिंने पहले इसी मंच से कहा था की 5 महीने मेहनत कर लो 5 साल की सरकार मिलेगी।

किये ये वादे…

  • हमारे घोषणा पत्र में आम जनता किसानो, सोशल सेक्टर को कैसे बेहतर बनाये इस पर जोर दिया है।
  • हमने गरीब महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन योजना शुरू की थी।
  • हम समाजवादी लोग सबसे आगे है।
  • कभी कभी त्याग करना पड़ता है सरकार बंनाने के लिए। कम समय में अच्छे बुरे दिन देखे।
  • संतुलित विकास किया है और इसी को आगे बढ़ाएंगे।
  • 2012 की मेनिफेस्टो को गंभीरता से लागु किया।
  • मेनिस्फेस्टो में विकास और कल्याण का संतुलन है।
  • लैपटॉप दिया है स्मार्टफोन देंगे..
  • 1 लाख 40 करोड़ लोगों ने स्मार्ट फ़ोन के लिए रजिस्टर किया है अगर इतने लोग वोट दिये तो 300 सीटो जीतेंगे।
  • गरीब महिलाओ को प्रेशर कुकर ताकी कम समय में खाना बना सके।
  • वरिष्ठ नागरिको के लिए ओल्ड ऐज होम बनाया जायेगा।
  • एक्सप्रेस वे के किनारे स्टार्ट अप की व्यवस्था।
  • समाजवादी स्पोर्ट स्कूल ।
  • लखनऊ मेट्रो के बाद आगरा कानपूर और वाराणसी में मेट्रो
  • गांव को बिजली से जोड़ने का काम होगा। शहर की तरह गाओं में 24 घंटे बिजली।
  • किसानो के लिए फार्मर फण्ड..शहरो की ट्रैफिक के लिए व्यवस्था।
  • गांव में जानवरो के लिए एम्बुलेंस। अब जानवरो का एम्बुलेंस डॉक्टर को लेकर गांव आएगी।
  • 4लेन से सभी जिलो के जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगे।
  • सैनिक कल्याण निगम को अधिक प्रभावी बनाया जायेगा।
  • गरीब बच्चों को प्रायमरी स्कूल में पढने वाले बच्चों को 1 किलो घी और 1 किलो दूध पाऊडर देंगे
Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here