sadhna yadav,mulayam singh yadav, statement, rift, samajwadi party, prateek yadav

नई दिल्ली, (विनीत सिंह) : मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मेरा बहुत अपमान हो चुका है, अब पीछे नहीं हटूंगी। साधना यादव ने कहा कि मुझे नेताजी ने राजनीति में नहीं आने दिया। साधना ने कहा कि अब वो चाहती हैं कि उनका बीटा प्रतीक राजनीति में आये.

इसके अलावा समाजवादी पार्टी में आई दरार को लेकर साधना ने कहा कि परिवार में जो भो कुछ हुआ है, मुझे उसपर बुरा लगा है। मैं किसी को दोष नहीं देना चाहती हूं। उन्होंने बताया कि एक जनवरी के बाद मेरे और अखिलेश के बीच पहले के मुकाबले अधिक बातचीत होने लगी है।

साधना ने कहा अखिलेश को किसने गुमराह किया ये वो खुद भी नहीं जानती हैं लेकिन अखिलेश आज भी उनकी और मुलायम सिंह यादव की काफी इज्ज़त करते हैं.

Adv from Sponsors