राजधानी के पहाडग़ंज इलाके में एक प्रेमी जोड़े ने दिल्ली पुलिस के एक जवान की पिटाई कर दी। बाइक सवार दोनों लोग बिना हेल्मेट बाइक चला रहे थे। चालान काटने पर उनकी बहस हुई फिर दोनों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से मारपीट की। इतना ही नही आरोपियों ने मारपीट कर पुलिसकर्मियों से उनकी ई-चालान मशीन भी छीन ली। शोर-शराबा सुनकर उधर से गुजरने वाले लोगों ने दोनों को काबू कर पुलिस को सूचना दी। बाद में दोनों आरोपियों को पुलिस कर्मियों के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों खिलाफ सरकारी काम में बाधा, मारपीट करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार को दक्षिण दिल्ली के किशनगंज इलाक़े की हुई है। जहां  ट्रैफिक सर्किल में तैनात दो ट्रैफिक  सिपाही के लाल बत्ती पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस बीच करीब 12 बजे एक बाइक सवार लड़का लड़की पुलिस को देखकर भागने लगे।

जब पुलिस ने उन्हें दोनों रोका तो वो भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी, लड़की ने चालान मशीन तोड़ दिया और लड़के ने पुलिस की वर्दी फाड़ दी। अब इस घटना का पूरा वीडियो भी सामने आया है।

Adv from Sponsors