बोलीवुड की रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। आज दिल्ली पहुंचकर मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम के साथ उर्मिला सीधे कांग्रेस मुख्यलय पहुंची थी जहां उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सदस्यता दिलाई । मंगलवार को ही संजय ने एक प्रेसवार्ता में इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि उर्मिला मातोंडकर जल्द ही कांग्रेस को ज्वाइन करेंगी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये खबर है कि दिल्ली कांग्रेस की तरफ से संजय निरुपम और मिलिंद देवड़ा के साथ उर्मिला को भी बुलाया गया है और सम्भवतः वो कल कांग्रेस में शामिल हो जाएंगी।
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) के राजनीति में आने की खबरें आ रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आगामी लोकसभा चुनाव में उर्मिला मुंबई नॉर्थ से कांग्रेस की उम्मीदवार हो सकती हैं। उर्मिला ने 1983 में आई गुलजार की फिल्म मासूम से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में वह एक बाल कलाकार के रूप में थीं। इस फिल्म का उर्मिला पर फिल्माया गाना लकड़ी की काठी काठी पे घोड़ा आज तक सुना सुनाया जाता है।
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उर्मिला मातोंडकर उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ सकती हैं। बात अगर मुंबई की लोकसभा सीटों की करें तो यहां 6 सीटे हैं। इन सभी पर 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है। उर्मिला को मराठी होने का फायदा मिल सकता है इसलिए कांग्रेस ने उनपर दांव लगाने का मन बनाया है। अगर उर्मिला को टिकट मिल जाता है तो उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के गोपाल शेट्टी से होगा। गोपाल शेट्टी मुंबई के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं।
Adv from Sponsors