rahul-gandhi-gives-pm-modi-a-challange

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिटनेस चैलेंज दिया था जिसे प्रधानमंत्री ने बड़े आराम से स्वीकार कर लिया है और उन्होंने कहा है कि वो जल्द ही अपने चैलेंज को पूरा करते हुए ट्विटर पर अपना वीडियो शेयर करेंगे। बता दें कि विराट कोहली का चैलेंज एक्सेप्ट करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम को एक और चैलेंज दे दिया लेकिन ये कोई फिटनेस चैलेंज नहीं है बल्कि उन्होंने पेट्रोल के दाम कम करने का चैलेंज दिया है.

राहुल ने ट्वीट किया कि, ‘डियर पीएम, यह देख कर खुशी हुई कि आप ने विराट कोहली का फिटनेस चैलेंज स्वीकार किया. यहां मेरी ओर से भी एक चैलेंज है. आप तेल की कीमतों को कम करें, नहीं तो कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन करेगी और आपको ऐसा करने को मजबूर करेगी. मैं आपके जवाब का इंतजार कर रहा हूं.’

Read Also: कुमारस्वामी के लिए राह का रोड़ा बना लिंगायत समुदाय

राहुल से पहले तेजस्‍वी यादव ने भी पीएम मोदी को चैलेंज किया. तेजस्‍वी ने ट्वीट किया कि, ‘जब हमारे पास विराट कोहली से फिटनेस चैलेंज स्वीकार करने के अलावा कुछ नहीं है. ऐसे में मैं भी आपको (पीएम मोदी) चैलेंज करता हूं कि, नौजवानों को रोजगार दें, किसानों को राहत, दलितों और अल्‍पसंख्‍यकों के खिलाफ हिंसा न हो इसका वादा करें. क्‍या आप मेरा चैलेंज स्‍वीकार कर रहें हैं?’

Adv from Sponsors