punjab, cm, prakash singh badalनई दिल्ली, (विनीत सिंह) : पंजाब विधानसभा चुनाव में बुधवार को एक हैरान करने वाली घटना हुई जब मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर उनके क्षेत्र में एक युवक ने जूता फेंक दिया। इस दौरान जूता बादल के चश्मे पर लगा अाैर चश्मा टूट गया। पुलिस ने तुरंत ही युवक को हिरासत में ले लिया है। यह घटना लंबी विधानसभा क्षेत्र के गांव रत्ता खेड़ा में हुई।

बादल बुधवार को गांव रत्ता खेड़ा में एक सभा कर रहे थे इसी दौरान एक युवक ने उन पर जूता फेंक दिया। युवक का नाम गुरबचन सिंह बताया जा रहा है. युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। युवक का आरोप था श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में सरकार ने उचित कार्रवाई नहीं की। हाल ही में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर भी पथराव किया गया था।

Adv from Sponsors