कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के वाराणसी से चुनाव लड़ने की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के बाद राहुल गाँधी के करीबी नेता ने भी यही दावा किया है की प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ सकतीं हैं।

राहुल गाँधी के करीबी और अमेठी में उनके चुनाव का काम देख रहे कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने एक बार फिर दावा किया है की प्रियंका ने वाराणसी से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। और एक-दो दिन में वो वाराणसी से नामांकन प्रक्रिया शुरू करने वालीं भी हैं। जिसके बाद से एक बार फिर ये चर्चा तेज़ हो गई है की वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाम प्रियंका के बीच ही मुकाबला होगा। पीएम मोदी बीजेपी के टिकट पर दोबारा मैदान में हैं। पिछली बार वह रिकॉर्ड मतों से जीते थे।

दीपक सिंह के मुताबिक, प्रियंका आयरन लेडी हैं और वो मजबूती के साथ नरेंद्र मोदी के सामने लड़कर जनता को बता देना चाहती है कि अब बदलाव का वक्त आ गया है। दीपक से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक इंटरव्यू में प्रियंका के चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया था। उन्होंने इसकी पुष्टि भी नहीं की थी, लेकिन जरूर कहा कि, आप खुद अंदाजा लगाइए। अंदाजा हमेशा गलत नहीं होता।

हालांकि, प्रियंका गांधी की तरफ से इस पर अभी कोई बयान नहीं आया है। हालांकि, प्रियंका कई बार कह चुकी हैं कि अगर पार्टी उनसे कहेगी तो वो चुनाव जरूर लड़ेंगी।

Adv from Sponsors