दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के  दंतेवाड़ा में अक्टूबर 2018 में दूरदर्शन टीम पर हमले में शामिल नक्सलियों का झुंड पकड़ा गया है। इन नक्सलियों की गिरफ्तारी स्पेशल टीम ने जिले के अलग-अलग इलाकों से की है। गिरफ्तार 6 नक्सलियों में से तीन पर लाखों का इनाम घोषित था। इस ग्रुप ने साल ने 30 अक्टूबर 2018 को चुनाव कवरेज के लिए दंतेवाड़ा पहुंची दूरदर्शन की टीम पर हमला कर दिया था। इस हमले में दूरदर्शन के कैमरामैन मारे गए व 2 जवान शहीद हो गए थे।

चुनाव से ठीक पहले इन खूंखार नक्सलियों की धर पकड़ के लिए पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम बनाई गई थी। जिसके बाद ये सभी नक्सली पकडे गए हैं, पकड़े गए आरोपी कई सालों से नक्सली संगठन से जुड़े हैं, जो नीलावाया, पोटाली,नहाड़ी ककाड़ी इलाके में काम कर रहे थे। पुलिस टीम ने नीलवाया क्षेत्र से जनमिलीशिया सदस्य हुंगा कोर्राम, किशोर माड़वी व सीएनएम सदस्य जोगी कोर्राम को गिरफ्तार किया है। इसमें से हुंगा कोर्राम पर एक लाख रुपए का इनाम है।

इन नक्सलियों ने न्यूज कवरेज करने के लिए दिल्ली से आई दूरदर्शन की टीम पर निलावाया गांव के पास घात लगाकर फायरिंग कर दी थी।जिसमे में दूदर्शन की टीम क्रू घायल हो गया। इस हमले में ओडिशा के रहने वाले डीडी न्यूज के कैमरामैन अच्युतानंद साहू की मौत हो गई थी।

वहीं अरनपुर से प्लाटून सदस्य सुखदेव वेको, जनमिलीशिया कमांडर फगनू अटामी व जनमिलीशिया सदस्य मोटू किसके को पकड़ा है। इनमें से सुखदेव पर दो लाख और फगनू अटामी पर एक लाख रुपए का इनाम है। ये नक्सली स्वयं सहायता समूह नवा कसोली की ओर से संचालित यात्री बस में आगजनी की घटना में शामिल थे।

Adv from Sponsors