pm modi wife injured in road accident

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन एक कार दुर्घटना का शिकार हो गयी हैं जिसमें उनके सर पर चोट आई है. यह दुर्घटना राजस्थान में हुई है. जानकारी के मुताबिक़ इस दुर्घटना में एक शख्स की मौत भी हो गयी है वहीँ जसोदाबेन के सिर में चोट आई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

जानकारी के मुताबिक़ यह हादसा राजस्‍थान के कोट्टा-चित्तौड़ हाइवे पर हुआ है जिसमें जसोदाबेन बुरी तरह से ज़ख़्मी हो गयी हैं.  हादसे के बाद जसोदाबेन को चित्तौड़ के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. मिल रही जानकारी के मुताबिक़ अस्पताल में जसोदाबेन की हालत सामान्य है.

Read Also: ओवैसी की मांग- दंडनीय अपराध बने भारतीय मुस्लिमों को पाकिस्तानी कहना

हादसे के बाद जसोदाबेन खुद चलकर गाडी से बाहर निकली और फिर उन्हें पुलिस की गाड़ी से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहाँ पर उनकी हालत सामान्य है. इससे पहले जसोदाबेन 2016 में सुर्खियों में आईं थी जब अहमदाबाद के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) में एक आरटीआई आवेदन दायर कर उन्‍होंने नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए अपना पासपोर्ट हासिल करने के लिए जमा किए गए शादी से जुड़े दस्तावेजों का ब्योरा मांगा.

Adv from Sponsors