petrol diesel prices to change every day from 1 may

नई दिल्ली, (विनीत सिंह) : अभी तक महीने या दो महीने में एक या दो ही बार पेट्रोल और डीज़ल के दाम में बढ़ोत्तरी या कमी की जाती थी. लेकिन अब एक महीने के बाद से ये नियम बदलने जा रहा है और अब हर रोज़ पेट्रोल-डीजल के दाम तय किये जाएंगे।

पेट्रोल-डीजल के दाम एक मई से रोजाना तय होंगे। अभी शुरूआती दौर में सरकार सिर्फ पांच शहरों में ये व्यवस्था लाने जा रही है. इसके बाद अगर ये परीक्षण सफल रहा तो देश के बाकी शहरों में भी इसी तरीके से पट्रोल और डीज़ल के दाम तय किए जाएंगे।

इस फैसले के बाद अब कच्चे तेल की ताजा लागत के हिसाब से पेट्रोल-डीजल के दाम तय होंगे और दाम तय करने के लिए मौजूदा व्यवस्था के अनुसार 15 दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

पेट्रोलिय मिनिस्ट्रर धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि ये पायलट प्रोजेक्ट पुद्चेरी, विशाखापटनम, उदयपुर, जमशेदपुर और चंडीगढ़ में शुरू होगा और इन शहरों में रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम तय होंगे।

उन्होंने कहा कि अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है तो इसे बाकी देश में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक्सपर्ट की सिफारिश के बाद ही रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम तय होंगे और इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होगी।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here