neemuch cop jogawat 15kg weight loss in a month

नई दिल्ली, (विनीत सिंह) : मशहूर लेखिका शोभा डे ने हाल ही में ट्वीट करके एक वजनी पुलिसवाले को लेकर सोशल मीडिया पर मज़ाक बनाया था. शोभा डे के इस मज़ाक के बाद मानो उस पुलिस वाले की जिंदगी ही बदल चुकी है. दरअसल 180 किलो के मध्यप्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर दौलतराम जोगावत ने वजन कम करके नीमच पुलिस लाइन में ड्यूटी ज्वॉइन कर ली है।

मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में टीआई जोगावत की 2 मार्च को बेरियाट्रिक सर्जरी हुई थी। 8 मार्च को नीमच लौटे थे। तभी से वे घर पर आराम कर रहे थे। 41 दिन में उनका उनका वजन 15 किलो घट चुका है। वे अब 164 किलो के हो गए हैं।

डाक्टरों का कहना है कि सालभर में दौलतराम का कम होकर 80kg रह जाएगा

  • बैरियेट्रिक सर्जन डॉ. मुफ्फजल लकड़वाला का मानना है कि, एक साल के भीतर जोगावत अपना 80 किलो वजन कम कर लेंगे। मोटापा कम होने के साथ ही डायबिटीज, अनिद्रा, लंफडिमा और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां खत्म हो जाएंगीं।
  • डॉक्टर के मुताबिक, जोगावत की इस सर्जरी में 3.5 लाख का खर्च आया है। लेकिन उनका फ्री में इलाज किया गया है। उनकी सर्जरी दो डॉक्टरों और एक नर्स की टीम ने किया है।
  • डॉ लकड़ावाला के मुताबिक, एक साल में और करीब 80 किलो वजन कम हो जाएगा।
  • ऑपरेशन के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ जोगावत ने 21 फरवरी के बाद जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को याद किया है। उन्होंने लेखिका शोभा डे सहित सभी का धन्यवाद किया है।
  • लेखिका शोभा डे के लिए जोगावत ने कहा कि, “वे मेरी बहन जैसी हैं। उनकी बदौलत ही यहां तक आ पाया हूं।”

शोभा-डे ने Tweet कर उड़ाया था मजाक

  • 21 फरवरी को लेखिका शोभा डे ने एक भारी भरकम डीलडौल वाले पुलिस जवान का फोटो ट्वीट किया और साथ में लिखा था, “मुंबई में आज भारी बंदोबस्त है।” जिस भारी भरकम डीलडौल वाले पुलिस जवान की फोटो ट्वीट में थी, वह इंस्पेक्टर दौलत सिंह जोगावत की थी, जो मध्यप्रदेश पुलिस का है और नीमच में पदस्थ है।
  • शोभा डे के तंज कसने के बाद मुंबई पुलिस भी नाराज हुई थी। मुंबई पुलिस ने तुरंत ट्वीट करके कहा था, “यह पुलिस वाला महाराष्ट्र पुलिस का नहीं है। हम आप जैसे लोगों से और बेहतर नागरिक होने की उम्मीद करते हैं।”
  • इस ट्वीट के बाद नीमच एसपी मनोज कुमार सिंह भी सामने आए। उन्होंने कहा कि जोगावत बेहद मुस्तैद पुलिस अधिकारी हैं और उन्होंने जिन मामलों में विवेचना की है उसकी तारीफ अदालत भी कर चुकी है।
  • वह ‘सिंहस्थ कुंभ मेले’ में भी ड्यूटी दे चुके हैं। वह वजन बढ़ने के बावजूद बखूबी ड्यूटी देते हैं।
  • इंस्पेक्टर दौलतराम जोगावत का वजन एक महीने में 15 किलोग्राम कम हो गया है। अब वे आसानी से बाइक चला रहे हैं। जोगावत सर्जरी के बाद लिक्विड डाइट पर चल रहे हैं। सबुह नाश्ते में मूंग की दाल, छाछ और पपीता का जूस ले रहे हैं।
  • दौलत राम जोगावत ने बताया, अब मैं बहुत फिट महसूस कर रहा हूं। डॉक्टर से मिले निर्देशों के अनुसार ही मैं डाइट ले रहा हूं और एक घंटे तक पैदल भी चलता हूं। मेरी हेल्थ पहले से काफी बेहतर है और वजन भी कम हो रहा है।।
Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here