सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 33 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 34 पैसे बढ़ें हैं। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की यह बढ़ी हुई कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही हैं।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 105.49 रुपये जबकि डीजल का दाम 93.22 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.43 रुपये व डीजल की कीमत 102.15 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.10 रुपये जबकि डीजल का दाम 97.33 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.70 रुपये लीटर है तो डीजल 98.59 रुपये लीटर है।

इस महीने 13वीं बार बढ़े दाम
इस महीने 16 दिन में पेट्रोल-डीजल 13 बार महंगे हो चुके हैं। इससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 3.85 और डीजल 4.35 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं 2021 कीर बात करें तो इस साल 1 जनवरी को पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 रुपए प्रति लीटर था। अब ये 105.49 और 94.22 रुपए प्रति लीटर पर है। यानी 10 महीने से भी कम समय में पेट्रोल 21.52 और डीजल 21.10 रुपए तक महंगा हुआ है।

84 डॉलर के पार निकला कच्चा तेल
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे है। ब्रेंट क्रूड का भाव 84 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इससे पहले साल 2018 में कच्चा तेल 84 डॉलर के पार निकला था।

31 राज्यों में पेट्रोल और 13 राज्यों में डीजल 100 के पार
देश के 29 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दमन और दीव, छत्तीसगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, पुडुच्चेरी, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, झारखंड, गोआ, असम, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय और राजस्थान में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

वहीं डीजल की बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, कर्नाटक और राजस्थान में कई जगहों पर ये भी 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

Adv from Sponsors