नई दिल्ली (ब्यूरो,चौथी दुनिया): घाटी में तनाव बरकरार है। मंगलवार को बांदीपुरा के हाजिन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमे एक आतंकी मारा गया। जानकारी के मुताबिक भारत का एक जवान भी घायल बताया जा रहा है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

 कहा जा रहा है कि इलाके में अभी भी और आतंकी छिपे हो सकते हैं। इसिलिए ऑपरेशन को वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए आतंकी का संबंध लश्कर-ए-तयैबा से बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि इस हमले के एक दिन पहले भी जम्मू कश्मीर के अखनूर जीआरईएफ कैंप पर आतंकी हमला हुआ था। रात के अंधेरे में किए गए इस हमले में 3 कर्मचारियों की मौत हो गई थी। उस वक्त भी अंदेशा था कि कुछ आतंकी सरहद के पार से आकर छिपे हुए हैं।

 

Adv from Sponsors