हिमाचल प्रदेश के किनौर जिले में किन्नौर-तिब्बत सीमा पर शिपकाला के पास हिमस्खलन में सेना के 1 जवान की मौत हो गई है। वहीं, कम से कम 5 जवानों के अभी भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सेना के सूत्रों के अनुसार तूफान 11 बजे आया था, जिसमें छह जवान फंस गए थे। सेना और आईटीबीपी के जवान बचाव और राहत अभियान में लगे हुए हैं। बता दें कि हिमस्खलन की यह घटना डोगरी नाला क्षेत्र में हुई है। यह इलाका पहले कभी भी हिमस्खलन की चपेट में नहीं आया था।

बताया जा रहा है जिला में घटना नमज्ञा पहाड़ी क्षेत्र में हुई है। एवलांच के बाद एक जवान का शव निकाल लिया गया है। लेकिन पांच जवान अब भी वहां फंसे हुए हैं। अंधेरा और ठंड ज्यादा होने के कारण आईटीबीपी और पुलिस को रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। यह हादसा किन्नौर-तिब्बत सीमा पर शिपकिला के पास हुआ।


सभी जवान बुधवार सुबह 16 जवान नमज्ञा से शिपकिला के पास पानी की पाइपलाइन को ठीक करने के लिए निकले थे। 11 बजे के आसपास बर्फीला तूफान आ गया और इसमें 6 जवान फंस गए। राहत और बचाव में जुटी टीम की मानें तो कई घंटे बीत गए हैं लेकिन अब तक लापत जवानों का कोई अता पता नहीं चल पाया है। अब इस बात की संभावना कम है की लापता पांच जवानों को ज़िंदा निकला जा सके। सेना की उन्हें तलाशने की हर संभव कोशिश कर रही है।

Adv from Sponsors