नोएडा में शनिवार सुबह एक निजी कंपनी की 40 से अधिक महिला कर्मचारियों को ले जा रही एक बस, तेज रफ्तार एक ट्रक से टक्कर लगने के बाद पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा फेस 2 थाना क्षेत्र अन्तर्गत सेक्टर 93 में एक गोल चक्कर पर सुबह करीब छह बजे हुआ।

फेज दो के एसएचओ फरमूद अली पुडींर ने बताया कि बस में एक निजी कंपनी की 42 महिला कर्मचारी सवार थीं। सभी काम पर जा रहीं थीं। ट्रक से टक्कर लगने के कारण बस पलट गईनोएडा में यात्रियों से भरी बस पलटी।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया जबकि गंभीर रूप से घायलों को कैलाश अस्पताल ले जाया गया।

एसएचओ ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की गई है।

Adv from Sponsors