navjot singh siddhu controvercial statement

क्रिकेटर सह नेता नवजोत सिंह सिद्धू हमेशा अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं। राजनीति से इतर बात करें तो वह आजकल कॉमेडी शो में ज्यादा नजर आते हैं। सिद्धू हाल ही में एक कॉमेडी शो में पहुंचे, जहां ठोको ताली के जोश में वह एक ऐसा बयान दे गए कि विवादों में घिर गए।

शो में सिद्धू एक नए कॉमेडियन के चुटकुलों पर हंस-हंस कर लोटपोट हो गए। कॉमेडियन से वह इतने प्रभावित हुए कि तारीफ करते-करते उन्होंने उसकी तुलना कपिल शर्मा से कर दी। बस क्या था, कॉमेडियन को सिद्धू के इस बयान से इतना दुख हुआ कि उसने सिद्धू पर मानहानि का दावा ठोंक दिया है। कॉमेडियन ने कहा कि सिद्धू जी को अपनी सीमा में रहकर ही बात करनी चाहिए थी।

Read Also: फिर BJP के अन्दर से उठे बगावत के सुर, मंत्री बोले BJP ने कोई अच्छा काम नहीं किया है

उन्हें इस तरह से मेरी बेइज्जती करने का कोई अधिकार नहीं है। उनकी बातों ने मुझे बहुत दुख पहुंचाया है। वे किसी और कॉमेडियन से मेरी तुलना कर देते, पर कपिल शर्मा! उनका और मेरा कोई मेल ही नहीं है। वहीं शो की एक और जज अर्चना ने कहा कि सिद्धू जी को उसे ऐसी बद्दुआ नहीं देनी चाहिए थी। राजनीति और कमेंट्री का उनका करियर तो नीचे जा ही रहा है, अब कहीं ऐसा न हो कि लोग उन्हें कॉमेडी शो में भी बुलाना बंद कर दें।

Adv from Sponsors