navjot singh siddhu, congress, join, rahul gandhi, amritsarनई दिल्ली, (विनीत सिंह) : पूर्व क्रिकेटर रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने आज कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली है। सिद्धू ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. सिद्धू को पार्टी में शामिल करना एक बड़ी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है जिससे कांग्रेस को फायदा मिल सकता है.

पंजाब की राजनीति में बड़ा पद न मिलने की वजह से नवजोत सिंह सिद्धू ने बीजेपी को अलविदा कह दिया था. रविवार को आखिरकार सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए है। कांग्रेस में सिद्धू के शामिल होने से पार्टी को फायदा मिलने की उम्मीद लगाईं जा रही है.

सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पहले से ही शामिल हैं. कांग्रेस पार्टी की तरफ से ये साफ़ कर दिया गया था कि सिद्धू दंपत्ति में से किसी एक को ही चुनाव में टिकट दिया जाएगा और सिद्धू जिसके बाद सिद्धू को टिकट दिया गया और अब ऐसा माना जा रहा है की सिद्धू को अमृतसर सीट से चुनाव में उतारा जा सकता है.

Adv from Sponsors