narendra-modi-developement
आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं के साथ धोखा किया है। राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, अशिक्षा, मंहगाई एवं आपराधिक वारदात के खिलाफ उन्होंने धरना का आयोजन किया। युवा राजद के धरना को संबोधित करते हुए रघुवंश सिंह ने कहा कि केंद्र की राजग सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को विकास के मामले में दशकों पीछे कर दिया है। कड़ी धूप में जुटे राजद कार्यकर्ता मोदी विरोधी नारा लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रघुवंश ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, मगर रोजगार देना तो दूर रोजगार ही खत्म किया जा रहा है।
अच्छी पढ़ाई करने के बावजूद नौजवानों को नौकरी नहीं मिल पा रही है। इसलिए नौजवानों में भारी आक्रोश है। उन्होंने युवाओं को एकजुट होकर सरकार फेंकने के लिए प्रेरित किया और कहा कि राज्य सरकार भी केंद्र के रास्ते पर चल रही है। देश में बेरोजगारी और गरीबी का मामला सबसे बड़ा है। केंद्र और राज्य सरकार में कोई तालमेल नहीं है। बिहार में भी अपराध काफी बढ़ गया है। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरूण कुमार यादव ने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों पर धरना सफल हुई।
Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here