mulayam singh yadav blame akhilesh government for defeat

नई दिल्ली : यूपी के मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस ने उनकी जिंदगी खराब कर दी। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर कई मुकदमें लगाए गए। इसके अलावा मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि झूठे बादे कर जनता को ठगा गया। चुनाव से पहले जनता के खाते में 15-15 लाख रुपये भेजने का वादा करने वाले मोदी ने 1 रुपया भी नहीं दिया।

यहाँ पर मौजूद मुलायम बोले कि आज देश का किसान संकट में है। उन्होंने सपा सरकार में किसानों के कर्जे माफ किए। उनकी जमीनें नीलाम होने से बचाईं। झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने वाले मोदी 15 लाख नहीं दे पा रहे तो जनता को 3-3 लाख रुपये ही दे दें। मुलायम ने कहा देश की जनसंख्या बढ़ रही है। खेती घट रही है। आस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी गेहूं का संकट है।

किसान खुशहाल नहीं हुआ तो इस जनसंख्या का पेट कैसे भरेगा। उन्होंने आगरा से बांदा के बीच के जंगल को खत्म कर खेती लायक बनाने का सुझाव दिया और कहा कि सपा ने अपनी सरकार में किसानों के 1600 करोड़ के कर्जे माफ किए। लेकिन मोदी सरकार जनता के हित में कोई काम नहीं कर रही। सपा सरकार ने पढ़ाई, सिंचाई मुफ्त की, नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था कराई।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव यहाँ पर एक प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे. कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनकी जिंदगी खराब कर दी। उनके ऊपर कई मुकदमें लगाए गए। कांग्रेस की सरकार ने मस्जिद गिरवा दी। उन्होंने मस्जिद को टूटने से बचाने के लिए गोली चलाने का आदेश दिया। 16 लोगों की जानें चली गईं। इसका उन्हें अफसोस है लेकिन यदि वे ऐसा नहीं करते तो देश की एकता बिखर जाती।

मुलायम सिंह ने कहा कि उन्होंने सपा को एक राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए जमकर मेहनत की है. अगर वे सीएम बन जाते तो आज ये स्थिति नहीं बनती। अखिलेश थाने और तहसील नहीं सुधार पाए। जिससे जनता परेशान होती रही। इसके अलावा अखिलेश सरकार में विधायकों और नेताओं की बात नहीं सुनी गई जिसके चलते हमे हार का मुहं देखना पड़ा.

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here