mulayam singh yadav, akhilesh yadav, polite, soft spoken, media interaction नई दिल्ली, (विनीत सिंह) : समाजवादी पार्टी में महीनों से चल रही राजनीतिक उठापटक के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव अपने बेटे और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर नरम पड़ चुके हैं, यह बात अफवाह नही बल्कि हकीकत है. सोमवार को मीडिया से रूबरू होते हुए मुलायम ने कहा की अखिलेश ही राज्य के अगले सीएम होंगे और वह कल से पार्टी के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर देंगे।

मुलायम स्सिंह यादव का ये अंदाज़ काफी अलग और नरम था उन्होंने मीडिया से कहा की हमारे परिवार में कोई भी विवाद नही है। अखिलेश यादव ही राज्य के सीम बनेंगे. मैं कल से चुनाव प्रचार शुरू करूंगा।’

मुलायम के इस अंदाज़ से ऐसा लग रहा है की समाजवादी पार्टी में हालत पहले जैसे ही सामान्य हो चुके है, लेकिन जब मुलायम सिंह यादव से शिवपाल यादव की नाराजगी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इसे सिरे से नकार दिया. काफी समय से पार्टी में लड़ने मानाने का सिलसिला जारी है लेकिन मुलायम के नरम रुख से एक बार फिर समाजवादी पार्टी की वापसी हो चुकी है.

Adv from Sponsors