ठाणे: मुंबई से सटे महाराष्ट्र ठाणे जिले के भिवंडी टाउनशिप में चेन छीनने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने गई पुलिस की एक टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस संबंध में 25 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना नारपोली थाना क्षेत्र के दायरे में 8-9 मई के बीच की रात में हुई। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ भीड़ ने चेन छीनने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा था। उसकी पहचान निलेश भोइर के रूप में हुई है।

भीड़ चाहती थी कि पुलिस आरोपी को उसके हवाले कर दे। भोइर को भीड़ से बचा रहे पुलिसकर्मियों पर 150 से लोगों में करीब 25 लोगों ने लोहे की छड़ों से हमला कर दिया। पुलिस वाहन में भी तोड़-फोड़ की गई। इस पुलिस टीम का नेतृत्व पुलिस उप निरीक्षक मानिकराव काथुरे कर रहे थे।’’

Adv from Sponsors