आवारा कुत्तों का आतंक महाराष्ट्र में लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर की गलियों में कुत्तों की संख्या इंसानों से ज़्यादा बढ़ती जा रही है। अहमदनगर के अलग-अलग जगहों में पागल कुत्ते के हमले से चार लोग घायल हो गए। तो वहीँ अहमदनगर में आवारा कुत्तों ने तीन वर्षीय एक बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला। नगर निगम के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार सुबह की है। तीन साल का नन्हा आयुष प्रजापति शहर के मंगलगेट इलाके में अपने घर के नजदीक खेल रहा था तभी पांच कुत्तों के झुंड़ ने उस पर हमला कर दिया।

अहमदनगर नगर निगम (एएमसी) के अधिकारी ने बताया कि बच्चे को उसके माता-पिता और पड़ोसियों ने कुत्तों से छुड़ाया और सरकारी अस्पताल ले गये। घटना में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि पुणे के ससून सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाते समय बच्चे ने शाम चार बजे के करीब दम तोड़ दिया। एएमसी ने बच्चे के परिवार को एक लाख रूपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरों की जांच के आदेश दिए गए हैं।

नगर निगम की नसबंदी जैसी योजना फैल होने के बाद एकाएक कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। इन क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की रात होते ही आने जाने वालों पर हमला कर देते है।

Adv from Sponsors