महाराष्ट्र : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज़ कर दी है। इसी कर्म में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सबसे पहले महाराष्ट्र की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तहत कई कमेटियों के गठन को मंजूरी दे दी है। इस सूची में जातीय संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। माना जा रहा है कि यह फेरबदल विधानसभा के साथ 2019 के लोकसभा चुनावों के देखते हुए किया गया है। इसके तहत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को महाराष्ट्र का प्रभारी पहले ही नियुक्त किया है।

पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मुहर लगने के बाद राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नया पद सँभालते ही ने सूची जारी की। इन कमेटियों राहुल ने को-ऑर्डिनेश कमेटी, प्रदेश इलेक्शन कमेटी, कैंपेन कमेटी, पब्लिसिटी कमेटी, मीडिया एवं को-ऑर्डिनेश कमेटी, मेनिफेस्टो कमेटी, इलेक्शन मैनेजमेंट टीम के सदस्यों की सूची जारी कर दी। को-ऑर्डिनेश कमेटी में 29 सदस्य और सपदेन सदस्य और अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

प्रदेश इलेक्शन कमेटी में 31 सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य और सपदेन सदस्य शामिल हैं। कैंपेन कमेटी में 64 सदस्य, दो स्थायी सदस्य और एक सपदेन सदस्य को रखा गया है। पब्लिसिटी कमेटी में 25 सदस्यों को रखा गया है। मीडिया एवं को-ऑर्डिनेश कमेटी में 20 सदस्य होंगे जबकि मेनिफेस्टो कमेटी में 30 सदस्य होंगे। इलेक्शन मैनेजमेंट टीम में 10 सदस्य होंगे।

Adv from Sponsors