maharashtra cm devendra fadnavis wife breaks rule

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने सुरक्षा इंतजामों को दरकिनार कर देश के पहले डोमेस्टिक क्रूज ‘आंग्रीया’ की सेफ्टी रेलिंग को पार करके सेल्फी ली। घटना के वायरल हुए वीडियो में सुरक्षाकर्मी उन्हें समझाने की कोशिश करते नजर आए।

मुख्यमंत्री फडणवीस की पत्नी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह क्रूज के एकदम किनारे पर बैठकर सेल्फी ले रही हैं, जो जगह सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है। अमृता फडणवीस के पीछे पुलिस के अधिकारी भी हैं और वह उन्हें ऐसा नहीं करने को कह रहे हैं। अधिकारी उनके पास भी जाते हैं और बताते हैं कि वहां खतरा है। वह उनसे उठने की गुजारिश भी करते हैं, लेकिन अमृता किसी की सुनने को तैयार नहीं दिखती।

भारत का पहला स्वदेशी क्रूज अंगरिया शनिवार को मुंबई से गोवा रवाना हुआ। क्रूज का नाम अंगरिया मराठा नौसेना के पहले एडमिरल कान्होजी अंग्रे के नाम पर रखा गया है। कान्होजी भारतीय समंदर के बेताज बादशाह थे। यह जहाज छह मंजिला और 131 मीटर लंबा है। क्रूज के उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता भी पहुंची थीं।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here