maharashtra-cm-devendra-fadnavis-helicopter-crash

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ बड़ा हादसा हो गया है दरअसल मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस का हेलीकाप्टर क्रैश हो गया है लेकिन अच्छी बात ये रही कि इस हादसे में मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं. महाराष्ट्र सीएम ने ट्वीट कर हादसे की जानकारी दी, अपने और अपनी टीम के सुरक्षित होने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि इस हादसे में वो और उनकी पूरी टीम बिलकुल सुरक्षित हैं. हादसे में बाल-बाल बचे महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस, लातूर में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश। सीएम और उनकी टीम सुरक्षित। इस हादसे में किसी भी शख्स के हताहत होने की खबर नहीं।

खबर के मुताबिक, सीएम लातूर से बस निकले ही थे कि यह हादसा हो गया। उनके साथ हेलिकॉप्टर में उनके ओएसडी प्रवीण परदेसी के अलावा दो अन्य स्टाफ भी मौजूद था। अच्छी बात यह है कि सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन क्रैश में हेलिकॉप्टर के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से जुड़ी तस्वीरें सामने आई हैं। जानकार मानते हैं कि हेलिकॉप्टर ज्यादा ऊंचाई से नीचे नहीं गिरा, इसलिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

इस हादसे के बाद बॉलीवुड के महानायक ने अपने फेसबुक पेज पर CM के हेलिकॉप्टर क्रैश का ये विडियो शेयर किया है.

Adv from Sponsors