कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां वो रोड शो के साथ जनसभा को संबोधित भी करेंगी। फिलहाल, वह रतलाम में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुच गई हैं। इससे पहले उन्होंने उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर (महाकाल) मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा की और पंचामृत से अभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ सूबे के सीएम कमलनाथ भी मौजूद रहे।

प्रियंका ने मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल का पंचामृत से पूजन किया। इसके बाद प्रियंका रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगी। बता दें कि इससे पहले खबरें आ रही थी कि प्रियंका का उज्जैन में होने वाले रोड शो रद्द कर दिया गया है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सीएम कमलनाथ ने कहा कि यह पार्टी की इज्जत का सवाल है, रोड शो रद्द नहीं करना चाहिए। इसके बाद कमलनाथ ने रोड शो के लिए मंजूरी दे दी।

उज्जैन में प्रियंका का रोड शो समाप्त होते ही वह सीधे रतलाम पहुंचेंगी। यहा वह रतलान झबुआ सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में रैली करेंगी। इसके बाद शाम में इंदौर में उनका रोड शो होगा। कांग्रेस ने प्रियंका के रोड शो के लिए खासी तैयारियां की हुई है। भगत सिंह की प्रतिमा पर माला अर्पण कर रोड शो की शुरुआत करेंगी। इन सबके बाद प्रियंका अंत में राजवाड़ा में माँ आहिल्या का आशीर्वाद लेंगी।

Adv from Sponsors