मुंबई पुलिस ने रेसलर नरसिंह यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नरसिंह पर आरोप है की उन्होंने आदर्श आचार सहिंता का उलंघन किया है।नरसिंह यादव के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज किया गया है। वो महाराष्ट्र पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से एसीपी के पद पर पदस्थापित हैं और वो कांग्रेस उम्मीदवार संजय निरुपम के चुनाव प्रचार में शामिल हुए थे।

आदर्श आचार सहिंता के मुताबिक कोई भी सरकारी पद पर तैनात शख्स किसी भी पार्टी या उम्मीदवार का प्रचार नहीं कर सकता। महाराष्ट्र के डीजीपी ने भी मामले का संघ्यान लिया है और जल्द ही नरसिंह को नोटिस जारी कर जवाब तालाब किया जाएगा।

Adv from Sponsors