lalu-prasad-yadav-will-send-to-mumbai-for-treatment

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए फिर मुंबई जाएंगे। उनका इलाज मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में किया जा रहा है। कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त लालू डॉक्टरों की सलाह पर चार जून को दो सप्ताह के लिए पटना आए थे। गौरतलब है कि चारा घोटाला में सजायाफता लालू रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद थे।

हाई कोर्ट ने उन्हें इलाज कराने के लिए 6 सप्ताह का प्रोविजनल बेल दी थी। लालू प्रसाद पिछले कई समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हें किडनी स्टोन, ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी है। राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने बताया कि फिर से तबीयत खराब होने की वजह से विमान से लालू प्रसाद को मुंबई के लिए रवाना किया जा रहा है।

उसी दिन देर शाम अस्पताल में भर्ती हो जाएंगे। उनका शुगर लेवल काफी बढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हदय रोग विशेषज्ञ रामाकांत पांड्या समेत विभिन्न विभागों के सात डॉक्टरों की टीम द्वारा इलाज किया जाएगा। पहले फिस्टुला का ऑपरेशन होना है। उसके बाद किडनी के लिए बंगलुरू जाना है। उनकी सेहत अभी स्थिर है। हीमोग्लोबिन की मात्रा भी कम है। नए सिरे से जांच होने के बाद ही डॉक्टर आगे की प्रक्रिया करेंगे।

 

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here