kumar vishwas bike ride with wife manju

कुमार विश्वास आज देश का एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुके हैं. पहले जहाँ कुमार विश्वास को उनकी कविताओं के लिए जाना जाता था वहीँ ‘आम आदमी पार्टी’ से जुड़ने के बाद उन्होंने एक नेता के रूप में भी खुद को अच्छी तरह से देश के सामने रखा. बता दें कि कुमार विश्वास को उनकी कविताओं और उनकी राजनीति से ज्यादा उनके विवादों के लिए जाना जाता है. अब एक बार फिर से कुमार विश्वास एक नए विवाद में फंस गये हैं.

बता दें अभी हाल ही में पूरे देश में वैलेंटाइन्स डे मनाया गया है. जब पूरा देश वैलेंटाइन्स डे के मज़े ले रहा था उस दौरान कुमार विश्वास भी अपनी पत्नी मंजू शर्मा के साथ बाइक राइड का मज़ा लेते हुए नज़र आ रहे थे. कुमार विश्वास ने अपनी पत्नी को बाइक पर घुमाते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की है जिसको लेकर ट्रोलर्स ने उन्हें आड़े हाथ लेने की कोशिश भी की थी लेकिन इसी दौरान सोशल मीडिया पर विश्वास के कुछ समर्थक भी आ गये और उन्होंने ट्रोलर को जमकर सबक भी सिखा दिया.

दरअसल जब कुमार विश्वास ने अपनी पत्नी के साथ यह तस्वीर शेयर की तब एक लड़की ने बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर कुमार विश्वास की इस तस्वीर पर जमकर आपत्ति दर्ज कराई और जिसपर कुमार विश्वास ने उस लड़की के पोस्ट पर तुरंत रिप्लाई देते हुए उससे माफ़ी भी मांग ली थी लेकिन उसके बाद कुमार विश्वास के समर्थकों ने इस लड़की की क्लास लगा दी.

Read Also: आप सरकार के 3 साल: विपक्षी विरोध के बीच उपलब्धियां गिनाएंगे केजरीवाल के मंत्री

बता दें कि कुमार विश्वास सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कई बार सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट की वजह से वो विवादों से भी घिर जाते हैं. खैर कुमार विश्वास कलम के सिपाही हैं वो वही कहते हैं जो उनका मन करता है, हम तो बस यही कहना चाहते हैं कि कुमार विश्वास और विवादों का मानों चोली दामन का साथ है.

Adv from Sponsors