karan-dalal-controvercial-statement

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो को हटाने को लेकर जारी विवाद में हरियाणा में कांग्रेस के सीनियर लीडर, विधायक और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी करण दलाल ने जिन्ना की शान में ऐसी बात कह दी है कि अब वो बुरे फस गये हैं

करण दलाल ने यहां तक कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना ने संयुक्त हिंदुस्तान (जब पाकिस्तान नहीं बना था) की आजादी को लेकर देश के अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ अंग्रेजों से आजादी दिलवाने में काफी अहम रोल निभाया था.

उन्होंने कहा कि हालांकि जिन्ना से कुछ गलतियां भी हुईं जिस वजह से मुल्क का बंटवारा हो गया, लेकिन देश की यूनिवर्सिटीज में पढ़ रहे तमाम छात्र-छात्राओं ये पता लगना चाहिए कि मोहम्मद अली जिन्ना ने देश की आजादी के लिए किस तरह का अहम रोल निभाया, लेकिन बाद में उनकी गलतियों की वजह से देश का बंटवारा भी हुआ.

Read Also: आज से शुरू होगा कर्नाटक में मोदी का चुनावी अभियान, पहले दिन 3 रैलियां

Adv from Sponsors