JEE (एडवांस्ड) 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। IIT दिल्ली के मृदुल अग्रवाल ने इस साल टॉप किया है। उन्हें 360 में से 348 अंक मिले हैं। लड़कियों की कैटेगरी में IIT दिल्ली जोन की काव्या चोपड़ा ने सबसे आगे हैं। उन्होंने 286 अंक हासिल किए हैं।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन कैलिफॉर्निया के UC इरविन मेडिकल सेंटर में भर्ती कराए गए हैं। उनके प्रवक्ता एंजेल उरेना ने इस बारे में एक बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि उन्हें गैर-काेविड संक्रमण के इलाज के लिए मंगलवार को भर्ती कराया गया था। क्लिंटन के डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें क्लोज मॉनिटरिंग के लिए भर्ती किया गया है और एंटीबायोटिक्स और फ्लुइड्स दिए जा रहे हैं। 75 साल के क्लिंटन को हृदय संबंधी बीमारियां होती रही हैं। 2004 और 2010 में उनकी दो हार्ट सर्जरी हुई हैं।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा उन्नत (जेईई एडवांस) 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी jeeadv.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। जिन छात्रों ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे कल यानी 16 अक्टूबर से जोसा काउंसलिंग 2021 के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

  • जेईई एडवांस 2021 का रिजल्ट: ऐसे करें चेक
  • आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जेईई एडवांस 2021 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई लॉगिन विंडो फिर से खुलेगी।
  • पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • जेईई एडवांस का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

 

 

Adv from Sponsors