नई दिल्ली। डोकलाम मामले को लेकर भारत और चीन एक दूसरे के आमने सामने हैं। पेंगांग झील के पास दोनों सेनाओं के बीच जबरदस्त टकराव की स्थिति पैदा हो गई। बुधवार को चुशूल घाटी में दोनों सेनाओं के बीच बातचीत हुई। यहां आईटीबीपी के जवान में शामिल हुई। सीमा पर तनाव को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई।

दोनों पक्षों ने स्वीकार किया एक दूसरे के इलाके में घुसे थे। जिसको देखते हुए दोनों ने माना की शांति बनाए रखने की जरूरत है और अब ऐसी घटना को दोहराने की जरूरत नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लद्दाख इलाके के अंतर्गत पेंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर दोनों सेनाओं के बीच तनाव हुआ था। आधे घंटे तक चले और फिर दोनों पक्ष वापस चले गए। इस घटना के बाद चीनी सैनिकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी थी, जिसके बाद से दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई।

PLA के सैनिक दो इलाकों फिंगर फोर और फिंगर फाइव में सुबह 6 से 9 के बीच भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दोनों ही मौकों पर भारतीय जवानों ने उनकी कोशिश असफल कर दी।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here