गुजरात विधानसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों को मद्देनज़र रखते हुए राजनीतिक पार्टियाँ प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. ऐसे में अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी गुजरात और हिमाचल प्रदेश में रैली और जनसभाएं कर रहे हैं. ऐसे में उनकी बहन प्रियंका गांधी भी उनकी हौसला अफजाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं.

बता दें कि प्रियंका गांधी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और राहुल गांधी की तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर पर उन्होंने कैप्शन दिया है कि ‘जैसा पिता वैसा बेटा.’ इस तस्वीर में राजीव गांधी और राहुल गांधी दोनों ही चाय पीते नज़र आ रहे हैं. ख़ास बात यह है कि दोनों ही तस्वीरें गुजरात की हैं.

Read more on hindi news: विवादित सीडी मामले में कोर्ट ने खारिज की विनोद वर्मा की ज़मानत याचिका

इसके अलावा सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का विडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो चाय का लुत्फ़ उठाते हुए नज़र आ रहे हैं. प्रियंका गांधी की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. ऐसे में अब गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने पर ही पता चलेगा कि इन तस्वीरों से पार्टी को फायदा मिला या नहीं.

Adv from Sponsors