hindi news/ hindon air base/ sahibabad/ ghaziabad/ ncr/ terrorist

साहिबादाब स्थित हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में मंगलवार देर रात संदिग्ध रूप से अन्दर घुसने का प्रयास कर रहे शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी है. बता दें कि इस शख्स को इलाज के लिए एयरफोर्स स्टेशन परिसर में स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहाँ पर उसकी हालत अब सामान्य है. एयरफोर्स और पुलिस के अधिकारी इस संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये शख्स आतंकी भी हो सकता है इसलिए अभी इसका आतंकी कनेक्शन भी ढूँढा जा रहा है. मंगलवार रात 11 बजे यह शख्स हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के गेट नंबर एक से अन्दर घुसने का प्रयास कर रहा था लेकिन मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने इसे देख लिया और गोली चला दी.

Read More on Hindi News: यहाँ जाने कितने करोड़ में नीलाम की गयी दाउद की संपत्ति

सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारने से पहले इस शख्स को चेतावनी दी थी इसके बावजूद यह दीवार कूदना चाहता था जिसपर उसे गोली मार दी गयी. सुरक्षाकर्मी ने उसके दाएं पैर में गोली मारी थी.

Adv from Sponsors