राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया है। मुनिरका में फ्लाईओवर के नीचे जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर भी जल जमाव के चलते लंबा जाम लग गया है।

ईस्ट विनोद नगर में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जलभराव के कारण झिलमिल अंडरपास को ही बंद कर दिया गया है।

गुरुग्राम के गांव नरसिंहपुर स्थित दिल्ली जयपुर हाईवे पर बारिश के पानी से मुख्य हाईवे और सर्विस लाइन जलमग्न हो गए हैं। करोड रुपए खर्च होने के बाद भी नालों की सफाई ठीक से नही होने के कारण हर मानसून में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

झमाझम बारिश से पानी-पानी हुआ साइबर सिटी का इफको चौक से एमजी रोड। शहर में पिछले 24 घंटे में 64.2 mm बारिश दर्ज की गई।

बीते सप्ताह सुस्त पड़े मॉनसून ने मंगलवार से रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई और आज भी देर रात से रुक-रुक कर बरसात का सिलसिला चल रहा है। सवेरे से दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश चल रही है। साथ में हवाएं भी चल रही हैं। वहीं, बारिश की वजह से कई जगहों पर पानी जमा हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया है। मुनिरका में फ्लाईओवर के नीचे जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली के मिंटो ब्रिज के नीचे पानी भरा है। वाहनचालकों को काफी परेशानी हो रही है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने बताया था कि अगले 24 घंटों में भी दिल्ली-एनसीआर का मौसम साफ नहीं होगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, ऐसे में मध्यम स्तर तक की बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे गर्मी से मिली राहत जारी रहेगी और अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी है। हालांकि, तेज बारिश के आसार नहीं हैं।

 

Adv from Sponsors