हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा सायरा बानो के फैंस के लिए बुरी खबर है। दिग्गज अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। सायरा बानो हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार की पत्नी हैं। दिलीप कुमार का इसी साल जुलाई में इंतकाल हो गया था। इसके बाद से सायरा बानो खबरों से दूर हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार दिलीप कुमार के इंतकाल के बाद से सायरा बानो की तबीयत नासाज चल रही है। बुधवार तबीयत में सुधार न होने के चलते 1 सिंतबर को उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सायरा बानो को ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल भी कम की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभिनेत्री को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

दिलीप साहब के जाने के गम में बिगड़ी सायरा की तबीयत

परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि उनकी इस तबीयत की वजह दिलीप कुमार का चले जाना है। सायरा बानो दिलीप साहब के जाने के बाद से ना किसी से मिलती हैं और ना किसी से कुछ बोलती हैं। उनकी पूरी दुनिया दिलीप साहब थे और अब जब वो नहीं है तो सायरा बानों की तबीयत पर बुरा असर पड़ रहा है। बता दें कि 7 जुलाई  को दिलीप कुमार का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। राजकीय सम्मान के साथ दिलीप कुमार को अंतिम विदाई दी गई थी।

उनके निधन के बाद से सायरा बानो भावनात्मक रूप से टूट गई हैं। दिलीप कुमार के निधन के बाद सायरा बानो ने कहा था कि उनसे जीने का कारण छीन लिया गया है।यह बात सायरा बानो ने दिलीप कुमार के डॉक्टर से कही थी, जब डॉक्टर ने उन्हें दिलीप कुमार के निधन के बारे में बताया था। दिलीप कुमार अक्सर बीमार पड़ते थे तो सायरा बानो ही उनको संभालती थीं। उनकी सेहत और तबीयत के बारे में भी वही जानकारी देती थीं।

आपको बता दें कि सायरा बानो हिंदी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों रही हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था और हिट फिल्में दी थीं। सायरा बानो ने हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार से शादी की। सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को उत्तराखंड के मसूरी में हुआ था। सायरा बानो ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत महज 16 साल की उम्र से कर दी थी। उनकी डेब्यू फिल्म साल 1961 में आई जंगली थी। इस फिल्म में सायरा बानो के साथ दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर मुख्य भूमिका में थे।

Adv from Sponsors